फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार नंबर जुड़वाने के साथ वोटर बनने का मौका

Fri, 01 May 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची में आधार कार्ड नंबर जोड़ने को लेकर जल्द ही राज्य में काम शुरू होगा। यह काम शिक्षक बनाए गए बीएलओ करेंगे। लेकिन इनको इसके साथ नए वोटर बनाने का भी काम करना होगा।
विज्ञापन


सभी बीएलओ जब घर घर पहुंच कर आधार कार्ड नंबर जोड़ने का काम करेंगे तो इनको साथ में फार्म नंबर छह भी साथ रखना होगा और इसको भरवाकर युवाओं को वोटर बनाना होगा।

मतदाता सूची में आधार कार्ड नंबर जोड़ने को लेकर जम्मू संभाग में लगातार बीएलओ को दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। आदेश मिलने पर सभी बीएलओ को घर घर पहुंच कर यह काम करना है।
विज्ञापन


इसके लिए गाइड लाइन तैयार कर ली गई है। बीएलओ को प्रशिक्षण भी दिया जाना है। बीएलओ को नंबर जोड़ने के साथ ही 18 वर्ष पूरा करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में भी शामिल करना है।

प्रत्येक बीएलओ को इसके लिए फार्म नंबर छह दिया जाएगा। जब भी बीएलओ किसी के घर जाएगा तो उसके पास फार्म नंबर छह होगा।

घर में उसे 18 वर्ष पूरा करने वाले किसी युवक के बारे में जानकारी मिलेगी तो वह फार्म नंबर छह भरवाने का काम पूरा करेगा। अन्य राज्यों में 25 अप्रैल में यह काम शुरू किया जा चुका है, जबकि जम्मू कश्मीर में इसे पूरा किया जाना बाकी है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें