फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: विधानसभा में ऑपरेशन ऑल-आउट को लेकर हंगामा, विपक्ष ने किया वॉक आउट

Mon, 15 Jan 2018 10:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर विधान सभा में सोमवार को एक बार फिर से भारी हंगामा देखने को मिला। विपक्ष के नेताओं ने सदन का बहिष्कार करते हुए सदने के बाहर निकल गए। जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कश्मीर में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन को लेकर चल रहा है। 

विज्ञापन


नैशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने आरोप लगाया है कि सेना द्वारा चलाए जा रहे  ऑपरेशन ऑल आउट से घाटी के स्थानीय लोगों के भीतर डर बैठ गया है। अली मोहम्मद सागर की अगुआई वाली नेकां विधायकों के समूह ने दक्षिण कश्मीर के बाद मध्य और उत्तरी कश्मीर के हिस्सों में "ऑपरेशन ऑल आउट" शुरू करने पर सरकार की आलोचना की। विपक्ष ने सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि, इस सरकार के पास "दृष्टि, दिशा और कोई नीति नहीं है।

एम वाई तारिगामी (विधायक कुलगाम) ने कहा, "यह एक गंभीर मुद्दा है और सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि कश्मीर के राजनीतिक-सैन्य समाधान का मतलब क्या सेना प्रमुख से है। नेकां विधायकों ने "क्रैकडाउन सरकार - हाय हाय जैसे नारे लगाए, ऑपरेशन ऑल-आउट सरकार - हाय हाय, नागपुर सरकार - हाय हाय। इसके बाद  नेकां विधायकों ने सदन की कार्यवाही को छोड़ कर बाहर निकल गए। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

क्रैकडाउन का सिलसिला लौटा : उमर

- फोटो : ANI
श्रीनगर के पुराने शहर में सुरक्षाबलों द्वारा कासो चलाया गया। इस दौरान घरों की तलाशी ली गई। श्रीनगर में कासो चलाये जाने को लेकर विपक्षी दल और अलगाववादी नेताओं द्वारा सरकार की आलोचना की गई।

सुरक्षाबलों द्वारा श्रीनगर में कासो का सिलसिला करीब 17 वर्षों के बाद शुरू करने पर पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता उमर अब्दुल्ला ने पीडीपी-भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, श्रीनगर में क्रैकडाउन का सिलसिला लौटा, मुफ्ती सरकार की एक और उपलब्धि।

श्रीनगर के डाउन टाउन के लाल बाजार इलाके में जमीयत-उल-बन्नत (महिलाओं का शिक्षण संस्थान) और उसके आसपास के घरों में सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। उन्हें इलाके में आतंकी मूवमेंट की सूचना थी लेकिन सूत्रों के अनुसार इस दौरान उनके हाथ कोई सुराग न लगने के चलते अभियान स्थगित करना पड़ा।

पिछले कुछ दिनों से लगातार सुरक्षाबलों द्वारा श्रीनगर के डाउन टाउन के इलाकों में कासो चलाए जा रहे हैं जोकि कई वर्षों के बाद देखने को मिला है।गौरतलब है कि हुर्रियत (म) के अध्यक्ष मीरवाइज मौलवी उमर फारूक ने कड़े शब्दों में इसकी निंदा करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, जो लोग कश्मीर के लोगों की इच्छा के बिना उन पर राज कर रहे हैं, उन लोगों के अहंकार और गलत भावनाओं के चलते आए दिन कश्मीरियों के अधिकारों और उनकी स्वतंत्रता को कुचला जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें