बैठक में फैसला लिया गया कि कोरोना महामारी को देखते हुए कोविड-19 आदेशों का पालन करने के साथ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में विभिन्न तरह के कार्यक्रम होंगे।
धर्मनगरी कटड़ा में शुक्रवार को नवरात्र महोत्सव के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार को लेकर बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता महोत्सव कमेटी के नोडल अधिकारी और जिला आयुक्त रियासी चरणदीप सिंह ने की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों सहित नवरात्र महोत्सव कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक में फैसला लिया गया कि कोरोना महामारी को देखते हुए कोविड-19 आदेशों का पालन करने के साथ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में विभिन्न तरह के कार्यक्रम होंगे। इसमें शोभायात्रा, प्रभात फेरी, विशाल दंगल, भेंट प्रतियोगिता, हास्य व्यंग्य प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन, श्रीमद्देवी भागवत कथा, माता रानी की कथा, दिव्यांग बच्चों के कार्यक्रम आदि शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- आतंकी बाबर बोला: कश्मीर के बारे में झूठ फैला रहा पाकिस्तान, भारतीय सेना बहुत अच्छी है, मां को बताना चाहता हूं कि...
विज्ञापन
बैठक के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने आयोजन कमेटी के सदस्यों से कहा कि वह कोविड-19 आदेशों का कड़ाई से पालन करें और यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी भीड़ इकट्ठी न हो। बिना किसी परेशानी के महोत्सव को सफल बनाया जा सके।