फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे पर लगाम कसने के लिए बनेगा नशा मुक्ति केंद्र

विज्ञापन
अभिवावकों से बात करते हुए एसएसपी रियासी शैलेंदर सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। नशे की चपेट में आए युवाओं को जिंदगी की नई राह के लिए जिले में नशा मुक्ति केंद्र बनाया जाएगा। साथ ही नशे का कारोबार कर युवाओं को इसमें धकेलने वालों पर हर संभव कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी शैलेंदर सिंह ने सोमवार को नशे की चपेट में आए लगभग 30 युवाओं के अभिभावकों से मुलाकात की। इस मौके पर अधिकारी ने कहा कि नौ महीनों में जिले के विभिन्न इलाकों में 206 एफआईआर करते हुए लगभग 250 नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को पकड़ा है। नशे की गिरफ्त में आए लोगों के जीवन में सुधार आ सके, इसके तहत उनके अभिभावकों से संपर्क किया गया है।
अभिभावकों को चाहिए कि वह सकारात्मक सोच के साथ अपने बच्चों को समझाएं। नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में उन्हें बताएं। जहां तक संभव हो सके, उनके साथ दोस्ताना माहौल बना कर रहें। नशे में फंसने वाले युुवाओं के बारे में पुलिस को सूचित करें, ताकि उन पर लगाम लगाई जा सके। बैठक में 30 के करीब युवाओं के अभिभावकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अपने सुझाव भी पुलिस अधिकारी के साथ साझा किए।

एसएसपी कार्यालय रियासी में हुई बैठक के दौरान मौके पर मौजूद अभिवावक।- फोटो : REASI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें