फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर ओवर में सरस्वती क्लब ने अगार जित्तो को हराया

विज्ञापन
मैन आफ द मैच को पुरूस्कृत करते हुए आयोजक। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। दो दिनों के बाद दोबारा शुरू हुई लोहड़ी कप क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए मैच में सरस्वती क्लब रियासी ने अगार जित्तो क्लब को सुपर ओवर में हरा दिया।
विज्ञापन

टॉस जीत कर सरस्वती क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 132 रन बनाए। बल्लेबाज राजिंदर ने 24 और मानिक ने 22 रनों का योगदान दिया। अगार जित्तो के गेंदबाज सुनील ने पांच और जगजीत ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अगार जित्तो की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 132 रन ही बना सकी। जिसके बाद मैच बराबरी पर रुक गया।
बल्लेबाज अभिषेक ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए। लेकिन, वह अपनी टीम को मैच नहीं जीता सके। सरस्वती क्लब के गेंदबाज राजिंदर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए। सुपर ओवर में अगार जित्तो की टीम ने पहले बल्लेेबाजी करते हुए छह गेंदों पर तीन रन बनाए। जिसके जवाब में सरस्वती क्लब ने चार गेंदों पर चार रन बनाकर मैच जीत लिया। सरस्वती क्लब के राजिंदर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें