फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: ड्रोन की निगरानी में रहेंगे अल्पसंख्यक समुदाय के लोग, संदिग्धों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त नाकेबंदी

Sat, 23 Oct 2021 12:05 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

लाल चौक में संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने के लिए पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से चौबीसों घंटे अतिरिक्त नाके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
ड्रोन - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से उन क्षेत्रों के लिए एक हवाई निगरानी कवर लगाया है जहां अल्पसंख्यक समुदाय के लोग रह रहे हैं। शहर के केंद्र लाल चौक और आसपास के इलाकों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आज के जम्मू-कश्मीर दौरे के लिए आतंकी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए चौकसी बरती जा रही है।

विज्ञापन

   
शाह के दौरे से पहले शुक्रवार को श्रीनगर के प्रताप पार्क इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ  ने ड्रोन का परीक्षण किया। सीआरपीएफ  के डीआईजी (ऑपरेशंस) मैथ्यू-ए जॉन ने कहा कि सीआरपीएफ ने पुलिस के साथ ड्रोन का परीक्षण किया है, जिसका इस्तेमाल उन क्षेत्रों की निगरानी के लिए किया जाएगा जहां अल्पसंख्यक समुदाय के लोग रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें- तस्वीरें: आतंकियों के खात्मे की उल्टी गिनती शुरू, शहर से लेकर सरहद तक सुरक्षा का कड़ा पहरा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों और गैर स्थानीय मजदूरों पर हालिया हमलों के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। मैथ्यू ने कहा कि लाल चौक और उसके आसपास के इलाकों में भी हवाई निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि लाल चौक में संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने के लिए पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से चौबीसों घंटे अतिरिक्त नाके लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें