फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों की शहादत नहीं जाएगी व्यर्थ : बुखारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अपनी पार्टी के अध्यक्ष सईद अल्ताफ बुखारी ने सूरनकोट में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में सेना के पांच जवानों की शहादत पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। अपनी पार्टी के संभागीय मुख्यालय में सोमवार को हुए स्वागत कार्यक्रम में उन्होंने यह बातें कहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एडवोकेट विक्रम राठौर के अलावा सरपंच कुलदीप वर्मा, चंपा देवी, विमला देवी, नायब सरपंच मंजीत सिंह व सामाजिक कार्यकर्ता डा. जसवीर सिंह कई समर्थकों के साथ अपनी पार्टी में शामिल हुए। बुखारी ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर पंचायती राज प्रणाली को सही मायने में मजबूत करने की जरूरत हैं।
उन्होंने कहा पंचायती प्रतिनिधियों ने रामबन जिले में प्रशासन की उपेक्षा से दुखी होकर सामूहिक त्यागपत्र दिया है। सरकार व प्रशासन को पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों को सशक्त बनाना चाहिए। यह प्रतिनिधि हमारे लोकतंत्र की बुनियाद हैं। इसक अवसर पर महासचिव विजय बकाया, संभागीय अध्यक्ष मंजीत सिंह, सलीम चौधरी, रकीक अहमद खान, बोध राज भगत, मदन लाल चलोत्रा, डॉ. रोहित खजूरिया व यासिर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें