जम्मू-कश्मीर में इन दिनों सियासी उठापटक जारी है। कई नेता दल बदल चुके हैं। शनिवार को पूर्व एमएलसी, एडवोकेट मुर्तजा खान, पूर्व सांसद नजीर अहमद लावे, मीर मोहम्मद फैयाज, डीडीसी अध्यक्ष बारामुला और श्रीनगर के पूर्व उप मेयर ने पीपुल्स कांफ्रेंस का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
पार्टी में शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए पीपुल्स कांफ्रेंस अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने कहा कि संगठन को उनके राजनीतिक अनुभव से लाभ होगा। इसके साथ ही पार्टी का विस्तार भी होगा।