फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बिंदरू के परिजनों ने खोली दुकान, कहा- घाटी छोड़कर नहीं जाएंगे, यहीं कारोबार करेंगे

Tue, 12 Oct 2021 06:16 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

माखन लाल बिंदरू के ससुर रोशन लाल मावा ने कहा कि हमारा यहां सदियों से भाईचारा है। हमारे समुदाय से पहले ही बहुत लोग कश्मीर से पलायन कर चुके हैं। 1990 में करीब 7 लाख लोग बेघर हो गए थे। स्थानीय लोगों को चाहिए कि वह अपने नाम पर कोई और धब्बा न लगने दें।
विज्ञापन
माखन लाल बिंदरू की बेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकी हमले में मारे गए केमिस्ट माखन लाल बिंदरू के परिवार ने सोमवार को केमिस्ट की दुकान खोल दी। परिवार के सदस्यों ने कहा कि वह घाटी छोड़कर नहीं जाएंगे। यहीं रहकर कारोबार करते रहेंगे। सोमवार को कुछ लोग दवाई लेने के साथ साथ अफसोस जताने के लिए भी पहुंचे। एमएल बिंदरू के ससुर रोशन लाल मावा ने कहा कि हमारा यहां सदियों से भाईचारा है। हमारे समुदाय से पहले ही बहुत लोग कश्मीर से पलायन कर चुके हैं। 1990 में करीब 7 लाख लोग बेघर हो गए थे। अब जो गिने चुने हैं उनको यहां के स्थानीय लोगों के समर्थन की जरूरत है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- पांच जवान शहीद: आतंकियों ने घात लगाकर किया हमला, पीर की गली से घाटी जाने की फिराक में थे, ये था खतरनाक प्लान    
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को चाहिए कि वह अपने नाम पर कोई और धब्बा न लगने दें। बिंदरू की हत्या के बाद इतनी बड़ी तादाद में लोग हमारे साथ खड़े हुए हैं। यह देख हमने फैसला किया कि हम दुकान खोलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें