फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे बनेगा लर्निंग लाइसेंस, ऑनलाइन टेस्ट दे सकेंगे आवेदक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर परिवहन विभाग लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। इसके तहत लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए न तो आरटीओ और न ही एआरटीओ जाना होगा और न ही स्लॉट बुक करना होगा। लाइसेंस आवेदक ऑनलाइन आवेदन के साथ-साथ अब अपने घर से अपने पीसी या मोबाइल से ऑनलाइन टेस्ट दे सकेंगे। परिवहन विभाग ने इस व्यवस्था को लागू करने की प्रक्रिया को लगभग पूरा कर लिया है। कुछ एक मामलों पर केंद्र के स्पष्टीकरण का इंतजार है।
विज्ञापन

लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को लोगों के अनुकूल बनाने की कड़ी में यह प्रभावशाली कदम है। परिवहन विभाग के एक प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि नई व्यवस्था को जल्द लागू किया जाएगा। इस व्यवस्था के शुरू होने से आवेदकों को बड़ी राहत मिलेगी। लर्निंग लाइसेंस के लिए लोग घर बैठे सिर्फ आधार की डिटेल्स के जरिए अप्लाई कर सकेंगे और इसके लिए टेस्ट भी ऑनलाइन ही ले लिया जाएगा। आधार के जरिए व्यक्ति की पहचान कर ली जाएगी और घर बैठे ही वह अपना लर्निंग लाइसेंस हासिल कर सकेगा। वर्तमान में लाइसेंस आवेदक को पंजीकरण के साथ-साथ स्लॉट बुक करना होता है, लेकिन नई व्यवस्था शुरू होने से स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। एक दिन में दो हजार लोग लर्नर लाइसेंस टेस्ट दे सकेंगे। साथ ही वेब पोटर्ल पर इनके फीचर्स जोड़े जाएंगे। प्रशासानिक अधिकारी ने कहा कि इसमें हमें एक समस्या यह हैै कि अगर कोई निरक्षर व्यक्ति लाइसेंस के लिए आवेदन करता है तो वह अंग्रेजी में टेस्ट कैसे देगा, इसके लिए मंत्रालय को लिखा है, उनकी ओर से सपष्टीकरण आने के बाद व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें