फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को बिश्नाह में आया एक कोरोना पॉजिटिव मामला।

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। उपजिला अस्पताल द्वारा बिश्नाह और अरनिया क्षेत्र के विभिन्न टेस्टिंग केंद्रों में 151 लोगों के रैपिड टेस्ट किए गए। इनमें एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इनमें बिश्नाह टेस्टिंग केंद्र में हुए 41 टेस्टों में 1 की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। इसके साथ ही अन्य जगहों जिनमें कन्हाल के 28 टेस्ट में 0, गांव सिहोड़ा के 50 टेस्ट में 0, स्लैड़ में हुए 10 टेस्ट में 0, रेहाल में हुए 22 टेस्टों में 0 मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही सोमवार को 45 वर्ष से अधिक आयु के 61 लोगों को कोरोना वैक्सीन के इंजेक्शन लगाए गए। इसके साथ ही 21 जून को देशभर में 18 वर्ष की आयु से अधिक को कोविड वैक्सीन लगाए जाने की प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गई घोषणा के बाद अधिकतर युवा वैक्सीन केंद्रों से लौटते हुए नजर आए। इनमें ज्यादातर युवाओं ने केंद्र सरकार के प्रति गुस्सा जाहिर किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें