फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला कराया दर्ज

Wed, 19 Oct 2016 11:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
अदालत का फैसला - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
जम्मू के बाड़ी ब्राह्मणा इलाके की पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है। देर रात तक पति को हिरासत में नहीं लिया गया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पूजा वर्मा पत्नी सुनील वर्मा निवासी वीरपुर ने कोर्ट में शिकायत दी। उसने बताया कि उसका पति दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट करता है। कोर्ट ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस को तुरंत मामला दर्ज करने के लिए कहा। इसके बाद पुलिस ने उसके पति सुनील वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें