एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम बनने से जहां से पुलवामा के खिलाड़ी खुश हैं, वहीं श्रीनगर और बारामुला जिले के खिलाड़ियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि सबसे पहले ऐसी जगह पर स्टेडियम तैयार होने जा रहा है जहां खिलाड़ियों की संख्या बेहद कम है, जबकि श्रीनगर और बारामुला जिले में एस्ट्रो टर्फ का काम रुका पड़ा है, जहां हॉकी खिलाड़ियों की संख्या अधिक है। खिलाड़ी आदिल ने कहा कि कश्मीर में 4 टर्फ बनाने की घोषणा की गई थी, जिनमें से 2 श्रीनगर में, 1 बारामुला और 1 पुलवामा में बनना था। पुलवामा का स्टेडियम तैयार होने की कगार पर है लेकिन श्रीनगर में अमर सिंह कॉलेज में अप्रैल 2021 से काम रुका पड़ा है और पोलो ग्राउंड वाले में भी काम रुका हुआ है। आदिल ने बताया कि श्रीनगर में करीब 7-8 हॉकी क्लब हैं और उनके बारे में कोई सोच नहीं रहा। जहां टर्फ होनी चाहिए वहां काम ही नहीं हुआ। कई खिलाड़ियों की मांग है कि जल्द से जल्द श्रीनगर और बारामुला जिले में भी एस्ट्रो टर्फ का काम शुरू किया जाए ताकि इन जिलों के खिलाड़ियों को भी सीखने और फिर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके।