फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: नकली हथियारों के बल पर लूट करते थे शातिर, पुलिस ने बडगाम में धर दबोचा

Sat, 06 Nov 2021 05:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कश्मीर में पुलिस ने लोगों से लूटपाट करने वाले एक गिरोह के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नकली हथियार और लूटी गई रकम बरामद की गई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर के बडगाम में पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह नकली हथियारों के बल पर लोगों से लूटपाट भी करता था। पुलिस ने गिरोह के चार गुर्गों के साथ ही नकली हथियार और नगदी बरामद की है।

विज्ञापन


पुलिस स्टेशन बीरवाह को रावतपोरा खाग निवासी अब्दुल अहद भट के पुत्र तौसीफ अहमद भट की लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसमें कहा गया था कि अगस्त महीने की एक शाम जब वह अपने कार्यालय से घर जा रहा था तभी कुछ नकाबपोशों ने उन्हें रोका। हथियार दिखाया, पीटा और एक लाख पचास हजार रुपये लूट लिए। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस इस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अक्तूबर में सुरक्षाबलों ने 20 आतंकी मारे, 12 जवान शहीद, 11 नागरिकों की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान विभिन्न सुरागों पर काम करते हुए पुलिस ने शनिवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिन्होंने अपना जुर्म कबूल किया है। इनके कब्जे से एक नकली एके-47 राइफल, लूटी गई रकम(33,300 रुपये) और कुछ कपड़े बरामद हुए। जांच चल रही है, उक्त मामले में और गिरफ्तारियां व बरामदगी की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बढ़ती आतंकी घटनाओं पर नकेल कसेगी एसआईए, पुलिस के ऐसे अफसरों को मिलेगी जगह
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें