पूर्व सांसद कर्ण सिंह ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को पत्र लिखकर जम्मू एयरपोर्ट का नाम उनके पिता के नाम पर रखने की गुजारिश की है। कर्ण सिंह ने अपील की है कि वो केंद्र सरकार को सुझाव दें कि जम्मू में जो नया एयरपोर्ट बन रहा है उसका नाम उनके पिता महाराजा हरि सिंह के नाम पर रखा जाए।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को लिखे खत में कर्ण सिंह ने कहा है कि, जैसा कि आप जानते हैं कि जम्मू एयरपोर्ट सबसे पहले मेरे पिता ने अपने निजी प्लेन के लिए बनवाया था। इसका इस्तेमाल कई सालों तक हुआ। वर्तमान में हमारी कोई विधानसभा नहीं है तो मुझे उम्मीद है कि आप नागरिक उड्डयन मंत्रालय से ये सिफारिश करेंगे कि जम्मू एयरपोर्ट का नाम मेरे पिता के नाम पर रखा जाए। कर्ण सिंह ने आगे लिखा कि, मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि इस कदम की जम्मू के लोग सराहना करेंगे।