फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधिया ने की घोषणा: जम्मू-कश्मीर में दो नए एयरपोर्ट जल्द, 2150 करोड़ रुपये होंगे खर्च, श्रीनगर से शारजाह के लिए उड़ान की तैयारी

Sun, 26 Sep 2021 02:19 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

सिंधिया ने प्रदेश के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में विमानन, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भावना, दृढ़ता और संकल्प का जो संगम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में है, उसी के चलते आज भारत विश्व के मानचित्र पर चमक रहा है। हम श्रीनगर से शारजाह के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करने की कोशिश करेंगे ताकि अंतरराष्ट्रीय यात्री सीधे जम्मू-कश्मीर की यात्रा कर सकें। ये बातें श्रीनगर में केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कहीं। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- सफलता की कहानी: 22 साल के सुचेतर ने यूपीएससी में रोशन किया जम्मू-कश्मीर का नाम, जरूर पढ़ें यह संदेश    

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में विमानन, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन


केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में दो नए एयरपोर्ट जल्द बनेंगे। जम्मू व कश्मीर में 2150 करोड़ की लागत से यह दोनों एयरपोर्ट तैयार होंगे। कश्मीर में 25 हजार व जम्मू में 22 हजार वर्ग मीटर के दायरे में नया एयरपोर्ट होगा। यह घोषणा नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की।

जन पहुंच कार्यक्रम के तहत श्रीनगर के हारवान ब्लाक पहुंचे सिंधिया ने डीडीसी, बीडीसी और पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में रोड व हवाई संपर्क को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।

जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में हाईवे, रिंग रोड, टनल समेत अन्य प्रोजेक्ट के काम तेजी से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी बढ़ाने से प्रदेश में अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचेंगे जिससे स्थानीय हस्तकला को प्रोत्साहन मिलेगा। आर्थिक गतिविधियों के साथ ही जम्मू-कश्मीर के लोगों की समृद्धि बढ़ेगी।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में शांति, विकास और प्रगति का दौर पहले ही शुरू हो चुका है। जम्मू-कश्मीर के साथ ही लद्दाख में भी विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैं और जल्द ही यह देश में निर्माण और विकास के मामले में पहले पायदान पर होंगे।

सिंधिया ने कहा कि वर्तमान शासनकाल में सौ फीसदी घरों तक बिजली पहुंचाई गई है। तीन हजार करोड़ रुपये के रिंग रोड का काम भी चरम पर है। प्रदेश की 82 फीसदी आबादी को पाइपलाइन से जलापूर्ति की जा रही है। जल्द ही सभी घरों को इससे जोड़ा जाएगा। 

तीन साल में भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश
उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल में मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर में न केवल भ्रष्टाचार पर अंकुश पाया है, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य सेक्टर में भी आमूलचूल बदलाव आया है। इस दौरान बीडीसी व डीडीसी सदस्यों, सरपंचों व अन्य पंचायती राज नुमाइंदों ने हारवान में डिग्री कालेज व आयुष अस्पताल खोलने, ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने, बेहतर स्वास्थ्य व चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने, बिजली व पानी बिल में कटौती, ड्राइवरों की ऋण माफी की मांग की। उन्होंने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के बीच की दूरी को खत्म करने की भी मांग की।
विज्ञापन

आपस में भिड़े भाजपा नेता

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के शनिवार को आगमन से कुछ समय पहले यहां पार्टी की बैठक में भाजपा के दो नेताओं के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। जवाहर नगर में भाजपा कार्यालय में मौजूद पत्रकारों द्वारा रिकॉर्ड किए गए मौखिक विवाद के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

केंद्रीय मंत्री के आने से कुछ मिनट पहले ही भाजपा नेताओं अली मोहम्मद और मोहम्मद अशरफ के बीच बहस छिड़ गई। पार्टी के एक नेता ने कहा कि एक गैर-मुद्दे पर बहस हुई थी, जो एक विवाद में बदल गया, लेकिन पार्टी के अन्य नेताओं ने केंद्रीय मंत्री के आने से पहले मामले को सुलझा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें