जस्टिस राजेश बिंदल (फाइल फोटो)
- फोटो : फाइल फोटो
न्यायमूर्ति राजेश बिंदल को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
बता दें जस्टिस बिंदल अब तक 78 हजार मामलों को हल कर चुके हैं। जस्टिस बिंदल पंजाब और हरियाणा में भी काम कर चुके हैं। 16 अप्रैल 1961 को बिंदल का जन्म अंबाला में हुआ। अंबाला के जैन स्कूल से दसवीं पास की। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया। जिसके बाद कुरुक्षेत्र की यूनिवर्सिटी से 1985 में एलएलबी की।
वह 2004 तक सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल में रहे। पंजाब, हरियाणा में ईपीएफओ, सतलुज विवाद के दौरान वह पंजाब के साथ थे। इसके बाद आयकर विभाग में भी सेवाएं दीं। साल 2006 में वह पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जज बनाए गए।