फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनी मामलाः इन विभागों के अधिकारियों से पूछताछ की तैयारी, करोड़ों की जमीन कौड़ियों के भाव झटकने वालों की खुलेगी पोल

Tue, 08 Dec 2020 05:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रोशनी मामले में नगर निगम, जेडीए, राजस्व विभाग के अधिकारियों से पूछताछ की तैयारी है। सीबीआई द्वारा मामले में जांच की जा रही है। अब पूछताछ के दौरान अहम खुलासे होने की संभावना है। सीबीआई की ओर से भी दागी अधिकारियों की सूची तैयारी की जा रही है, जो मामले में संलिप्त रहे हैं। 

विज्ञापन


रोशनी मामले में रसूखदारों ने करोड़ों की जमीन कौड़ियों के भाव पर खरीद ली है। एसीबी और सीबीआई सूत्रों के अनुसार मामले में छानबीन जारी है। एक मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है जबकि चार मामलों में पीई लगाई गई है। इन पर भी जांच हो रही है। भूमि का मसौदा अधिकारियों की मिलीभगत से ही हुआ है।

वहीं, हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई के बाद भी जमीन पर कब्जा करने वाले कई रसूखदारों के नाम सामने आए थे। वहीं, सीबीआई भी अधिकारियों से पूछताछ करने की तैयारी में है। अधिकारियों पर आरोप है कि जमीन का मसौदा होने पर उन्होंने चुप्पी साधे रखी और करोड़ों की जमीन बिक गई। अधिकारियों की मिलीभगत से ही जमीन बिकी है। इस पर जांच हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें