फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर फिल्म नीति लागू, स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर फिल्म नीति को लागू करने को मंजूरी दे दी गई है। सूचना विभाग के प्रमुख सचिव रोहित कंसल ने आदेश जारी कर कहा है कि अब फिल्म नीति 2021 लागू हो गई है। आदेश के तहत फिल्म नीति का पूरा ब्योरा भी सार्वजनिक किया गया है। ज्ञात हो कि इस नीति को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर के एसकेआईसीसी में पांच अगस्त को फिल्मी जगत की हस्तियों की मौजूदगी में लांच किया था।
विज्ञापन

नई नीति के तहत जम्मू-कश्मीर फिल्म विकास परिषद तथा फिल्म डिवीजन नामक दो संस्थाओं का गठन किया जाएगा। फिल्म नीति से स्थानीय कलाकारों को मंच मिलेगा। कलाकार, फैशन डिजाइनर, गायक, डांसर, सिनेमेटोग्राफर समेत अन्य कलाकारों को लाभ मिलेगा। नीति में स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए तमाम प्रावधान किए गए हैं। फिल्म निर्माताओं को प्रोत्साहन राशि का भी प्रावधान किया गया है। फिल्म नीति से संबंधित दस्तावेज में जम्मू और कश्मीर दोनों ही संभाग के प्रमुख पर्यटक स्थलों का भी जिक्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें