फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा के रंग में रंगा मंदिरों का शहर, हर्षोल्लास के साथ मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जन्माष्टमी पर मंदिरों का शहर कान्हा के रंग में रंगा रहा। हरे कृष्णा-हरे रामा के जयघोष से माहौल भक्तिमय रहा। शहर में सोमवार को जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। शहर के इस्कॉन, रघुनाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम हुए। भक्तों ने भी परिवार सहित पूजा अर्चना व धार्मिक अनुष्ठान में बढ़चढ़ कर भाग लिया। मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ कोविड एसओपी का सख्ती से पालन कराया गया। भक्तों ने घंटों कतारों में लगकर भगवान कृष्ण के दर्शन किए।
विज्ञापन

कोविड के कारण पिछले वर्ष शहर में जन्माष्टमी पर्व सादगी से मनाया गया था, लेकिन इस बार मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। भक्तों ने परिवार समेत पहुंच कर कान्हा के दर्शन किए और कोरोना से मुक्ति की कामना की। कान्हा की वेशभूषा में मंदिरों में पहुंचे छोटे बच्चे आकर्षण का केंद्र बने रहे। इस्कॉन मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष कार्यक्रम हुए, इसमें भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप से लेकर उनके पूरे जीवन को दर्शाया गया। मंदिरों में शाम छह बजे भजन-कीर्तन का कार्यक्रम शुरू हुआ जो देर रात तक चला। माहौल भक्तिमय बना रहा है। भक्तों ने नाच गाकर कान्हा के जन्म की खुशी मनाई। मंदिर में भगवान श्री कृष्णा को 56 भोग लगाए गए।
--
रघुनाथ मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर रघुनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस दौरान काफी संख्या में भक्त शामिल हुए। मंदिर में भगवन श्री कृष्णा को भोग भी लगाया गया। मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया था।
विज्ञापन

---
लोगों ने घरों में भी कान्हा की पूजा
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर लोगों ने घरों में भी भगवान कृष्ण की मूर्ति स्थापित कर सह परिवार पूजा-अर्चना की। इस दौरान छोटे बचों को कान्हा के रूप में सजाकर उनकी आरती उतारी गई।
--
नानक नगर मंदिर में हुई दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता
शहर के नानक नगर स्थिति राम मंदिर में दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता हुई। कोविड के कारण इस बार प्रतियोगिता मंदिर परिसर में आयोजित की गई। दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता में काफी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता देखने काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।
श्री कृष्ण के जीवन पर स्किट प्रस्तुत की
जम्मू। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर हरमन कल्चरल एंड एजुकेशनल सोसायटी गाडीगढ़ की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने श्री कृष्ण के जीवन पर केंद्रित एक स्किट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में रंगारंग धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ। जम्मू-कश्मीर एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील महाजन ने जन्माष्टमी के महत्व के बारे में बताया। श्री कृष्ण की वेशभूषा में बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं को बड़ी ही सुंदरता से बयां किया।
---
राधाकृष्ण मंदिर में मनाई कृष्ण जन्माष्टमी
जम्मू। शहर के न्यू प्लाट स्थित राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी उत्साह के साथ मनाई गई। काफी संख्या में भक्तजन मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन किए। मंदिर के महंत राम कुमार दास ने भगवान कृष्ण द्वारा भगवद् गीता में दिए उपदेश के बारे में बताया। इस दौरान जम्मू वेस्ट असेंबली अध्यक्ष सुनील डिंपल भी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
त्रिमूर्ति मंदिर कमेटी ने मनाई कृष्ण जन्माष्टमी
जम्मू। जानीपुर कॉलोनी स्थित त्रिमूर्ति मंदिर में मंदिर कमेटी ने सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई। मंदिर में काफी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान भजन-कीर्तन हुआ। रात में भगवान कृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पहुंचे भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें