फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: धोखाधड़ी से लोगों की भूमि कब्जाने वाले सोनू को पीएसए के तहत किया गिरफ्तार

Thu, 01 Feb 2024 04:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

भूमाफिया सुरजीत उर्फ सोनू जमीन बेचने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करता था। एक ही जमीन कई लोगों को बचे देता था। पुलिस को उसकी लंबे समय से तालाश थी।
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोगों की भूमि हड़पने, धोखाधड़ी करने और शस्त्र नियमों का उल्लंघन करने वाले कुख्यात भूमाफिया सुरजीत सिंह उर्फ सोनू को गंग्याल पुलिस ने बुधवार को पीएसए के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी बिश्नहा तसहील के सियोडा का रहने वाला है। उसके खिलाफ गंग्याल पुलिस थाने में तीन और बहु फोर्ट पुलिस थाने में एक एफआईआर दर्ज है। आरोपी की पीएसए के तहत गिरफ्तार के बाद उसे केंद्रीय जेल कोट भलवाल भेजा है।

विज्ञापन


भूमाफिया सुरजीत उर्फ सोनू जमीन बेचने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करता था। एक ही जमीन कई लोगों को बचे देता था। पुलिस को उसकी लंबे समय से तालाश थी। आरोपी की पकड़ के लिए पुलिस ने उसके कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। बुधवार को गंग्याल पुलिस ने उसे पकड़ने में कामयाबी पाई।

आरोपी की धर पकड़ के लिए गंग्याल पुलिस के एचसचओ जसविंद्र सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। एसडीपीओ गांधीनगर एएसपी कार्तिक श्रोत्रिय के पर्यवेक्षण इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ 30 जनवरी को पीएसए के तहत वारंट भी जारी हुआ था। आरोपी की गतिविधियां समाज में उपद्रव पैदा कर रहा थी। उसकी गिरफ्तारी से आम लोगों ने राहत की सांस ली है। लोगों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की है। आरोपी के खिलाफ 2012, 2019, 2023 में गंग्याल पुलिस स्टेशन जबकि 2021 में बहुफोट पुलिस थाने में मामला दर्ज था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें