फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: जम्मू-श्रीनगर हाईवे आज रात से 14 घंटे के लिए बंद, चिनाब वैली से बहाल रहेगा यातायात

Sat, 09 Mar 2024 11:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर/रामबन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को शनिवार रात से वाहनों की आवाजाही के लिए 14 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। हालांकि चिनाब वैली की ओर से ट्रैफिक प्रतिदिन की तरह चलता रहेगा।

विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट रामबन की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से रामबन के डलवास में कैरिज वे को टू लेन तक चौड़ा करने और नाशरी से बनिहाल तक चौड़ीकरण का कार्य बहाल करने के कारण शनिवार रात 10 बजे से रविवार दोपहर 12 बजे तक हाईवे को यातायात के लिए बंद रखा गया है। 

हालांकि, इस दौरान चिनाब वैली में पड़ते डोडा, रामबन, किश्तवाड़,भद्रवाह रूट पर वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। प्रशासन ने पुलिस और यातायात विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को आदेश को सख्ती से अमल में लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से भी हाईवे से किसी भी तरह की यात्रा की योजना न बनाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें