फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: जम्मू के उमरान मलिक इंडिया-ए टीम में शामिल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगे मैच

Wed, 10 Nov 2021 12:14 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू के युवा तेज गेंदाबज उमरान मलिक को आईपीएल में किए गए प्रदर्शन का इनाम मिला है। उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलने वाली इंडिया- ए टीम में शामिल किया गया है।  
विज्ञापन
Umran Malik - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के युवा तेज गेंदाबज उमरान मलिक को आईपीएल में किए गए प्रदर्शन का इनाम मिला है। उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलने वाली इंडिया- ए टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने मंगलवार को इंडिया- ए टीम का ऐलान किया है। टीम की कमान प्रियांक पांचाल को सौपी गई है। टीम में पृथ्वी शॉ, राहुल चाहर, नवदीप सैनी जैसे युवा खिलाड़ी भी शामिल हैं। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मलिक को उनके चयन पर बधाई दी है।

विज्ञापन


इंडिया प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए उमरान मलिक सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकी थी। उन्हें 152.95 किमी  प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की थी। इसके बाद उन्हें टी-20 विश्व कप में इंडिया टीम का नेट गेंदबाज भी चुना गया था। उमरान ने आईपीएल और फिर जम्मू-कश्मीर के लिए सैयद मुश्ताक अली टाफी में  शानदार गेंदबाजी से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था। उमरान मालिक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चार मुकाबलों में छह विकेट झटके हैं। 21 वर्षीय मलिक ने अपने करियर में अब तक लिस्ट ए का एक और आठ टी-20 मैच खेले हैं।

मलिक ने अपनी तेजगेंदबाजी से विराट कोहली को भी प्रभावित किया था। शहर के गुज्जर नगर के रहने वाले उमरान मलिक अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना तेज गेंदबाजी से सबको प्रभावित करेंगे। इंडिया-ए की टीम 23-26 नवंबर को ब्लोमफ़ोन्टेन में पहला चार दिवसीय मैच,29 नवंबर से 2 दिसंबर तक दूसरा और6 से 9 दिसंबर तक तीसरा मैच खेलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें