फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटें बढ़ाने के लिए सड़क पर उतरे 12वीं पास विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कॉलेजों में दाखिला न मिलने से गुस्साए 12वीं पास विद्यार्थियों का प्रदर्शन लगातार जारी है। उनकी मांग है कि सीटों को बढ़ाया जाए। वीरवार को जीजीएम साइंस कॉलेज जम्मू में क्लस्टर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। छात्रों ने कैनाल रोल पर यातायात जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। इस दौरान छात्रों और पुलिस कर्मियों के बीच धक्कामुक्की भी हुई, जिसमें एक विद्यार्थी को चोटें आई हैं। पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लिया, जिनको चार घंटे बाद छोड़ा गया।
विज्ञापन

छात्रों ने आरोप लगाया कि बारहवीं में 80 से 90 फीसदी अंक प्राप्त करने पर भी कॉलेजों में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। क्लस्टर विवि के वीसी का कहना है कि उच्च शिक्षा विभाग ने सीटों की क्षमता कम करवाई है। इस वजह से परेशानी खड़ी हुई है।
छात्र प्रतीक रैना, अतुल, शुभम ने बताया कि बीते पांच साल से शहर के कालेजों में दाखिले को लेकर परेशानी आ रही है। इस बार विवि को जानकारी थी कि कोरोना के चलते छात्रों को मास प्रमोशन दी गई है। सीटों को बढ़ाना जरूरी था। पहले कालेजों में 15000 सीटें थी, लेकिन अब इन्हें घटाकर 6000 कर दिया गया है। छात्रों का भविष्य अंधकार में धकेलने की कोशिश की जा रही है। हक मांगने पर उन पर लाठीचार्ज किया जाता है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से सीटें बढ़ाने की मांग की है। मौके पर अमन सलाटिया, राहुल शर्मा, अभिषेक शर्मा, अंजलि, प्रिया, तनवी, सोनिया, अजय आदि विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें