जम्मू। शहर के प्रजापति सभा के सामुदायिक हॉल के कायाकल्प के लिए विकास कार्य शुरू कराए गए हैं। इसके लिए नगर निगम ने 30 लाख रुपये जारी किए हैं। इससे शौचालयों की हालत ठीक होगी, साथ ही टाइल लगाने, खिड़कियां-दरवाजे लगाने समेत अन्य कार्य होंगे। मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने वीरवार को काम शुरू करवाए। वार्ड-5 के पार्षद विनय गुप्ता, सभा के प्रधान अयोध्या प्रजापति भी मौजूद रहे। मेयर ने कहा कि हॉल पूरी तरह बन जाएगा तो इसका समुदाय के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। वे इसमें अपने आयोजन कर सकेंगे। उन्होंने निगम की इंजीनियरिंग विंग से कहा कि निर्माण में सबसे उच्च क्वालिटी की निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करें।
------
अब जेडीए पार्क, बाहु प्लाजा के
शौचालय में लगाए क्यूआर कोर्ड
जम्मू। शहर के सुलभ शौचालयों में सुधार को लेकर प्रयास जारी हैं। नगर निगम की ओर से शौचालयों के बाहर क्यूआर कोर्ड लगाए जा रहे हैं। जिनको एक एप डाउनलोड करके इस्तेमाल किया जा सकता है। वीरवार को शहर की जेडीए पार्क और बाहु प्लाजा के पास सुलभ शौचालय कर्मियों को नगर निगम की ओर से प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही शौचालय का इस्तेमाल करने वाले लोगों को एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया। इसमें वे अपनी समस्या या शिकायत बता सकेंगे। पिछले दो दिन से निगम की ओर से शहर में यह अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम की ओर से स्वच्छता पखवाड़े को लेकर शहर के कॉलेज आफ एजुकेशन में सफाई अभियान चलाया गया। ब्यूरो