फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस आज, गुरुद्वारा सचखंड में संगत ने संगत ने टेका माथा

Sun, 05 Jun 2022 02:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सिखों के पांचवे गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा सचखंड कैंप गोल गुजराल में संगतों ने माथा टेका। रविवार को यहां शहीदी पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
Jammu Gurudwara - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुद्वारा सचखंड कैंप गोल गुजराल में श्री गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर हुए शबद-कीर्तन में रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। जो बोले सो निहाल सतश्री आकाल और वाहे गुरु का खालसा वाहे गुरु की फतह के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।

विज्ञापन


गुरुद्वारा सचखंड कैंप गोल गुजराल में भारी दीवान सजाया गया। भव्य रूप से सजे दीवान के सम्मुख श्रद्धालुओं ने माथा टेककर आशीष लिया। पहले स्थानीय रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया।

गुरुद्वारे में तीन जून को अखंड पाठ का आयोजन किया गया था, जिसका भोग पांच जून को सुबह आठ बजे से डाला गया। शहीदी पर्व में संत तेजवंत सिंह, संत पूरा डाना, रागी भाई महताब सिंह जालंधर वाले, भाई हरमीत सिंह मक्खनपुर वाले प्रचारक, भाई सुरेंद्र सिंह रागी गुरुद्वारा सचखंड भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें