फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: राजोरी के वनक्षेत्र से हथियार और आपत्तिजनक सामग्री बरामद, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

Fri, 08 Dec 2023 04:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

नौशेरा के गरन गांव के राजलकोट वनक्षेत्र में पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान सफेद कपड़े में लिपटी एक पिस्तौल, आठ कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
विज्ञापन
राजोरी में बरामद हुए हथियार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला राजोरी के नौशेरा इलाके में शुक्रवार को पुलिस और सुरक्षाबलों ने हथियार और गोलियां बरामद की हैं। नौशेरा के गरन गांव के राजलकोट वनक्षेत्र में पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान सफेद कपड़े में लिपटी एक पिस्तौल, आठ कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

विज्ञापन


पुलिस और सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके की घेराबंदी कर इलाके को खंगाला। यह इलाका एलओसी के काफी नजदीक है। ऐसे में यह भी आशंका जताई जा रही है कि कहीं ड्रोन के माध्यम से तो हथियार की यह खेप तो नहीं पहुंचाई गई। हथियारों की बरामदगी के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें