फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास से ढाई किलो हेरोइन जब्त, तलाशी अभियान जारी

Wed, 10 Jan 2024 11:07 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास से ढाई किलो मादक पदार्थ जब्त किए गया है, जो कि तीन पैकेटों में बंद था।
विज्ञापन
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला पुंछ में बुधवार को सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास से ढाई किलो मादक पदार्थ जब्त किए गया है, जो कि तीन पैकेटों में बंद था। नशीले पदार्थ की खेप को नियंत्रण रेखा के पार से तस्करी कर इस ओर पहुंचाया गया था। इससे पहले कि तस्कर इस तक पहुंचता, पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम ने इस खेप को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


अधिकारियो ने बताया कि प्रतिबंधित पदार्थ हेरोइन को तस्करी कर यहां लाया गया था, जिसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये में है। जवानों की टीम आसपास के इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान भी चला रही है। इससे पहले मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के पास से हथियार और नशीले पदार्थ की खेप को जब्त किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें