फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सरकारी सीमेंट की तस्करी में ट्रक चालक, घर का मालिक गिरफ्तार

Thu, 28 Oct 2021 01:30 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

एक सरकारी निर्माण एजेंसी का बताया जा रहा सीमेंट, जंगलोट के कनियाड़ी से 250 सीमेंट बैग पकड़े गए थे। कई और लोगाें के नाम आ सकते हैं सामने, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
सीमेंट की तस्करी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्म-कश्मीर में कठुआ शहर से सटे जंगलोट क्षेत्र के कनियाड़ी गांव में एक निजी परिसर से पकड़े गए सरकारी सीमेंट मामले में पुलिस ने घर के मालिक और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने एक सूचना के बाद सरकारी सीमेंट के 250 बैग बरामद किए थे। बताया जा रहा है कि सीमेंट बैग की तस्करी से प्रभावशाली लोग जुड़े हैं, जिसके चलते पुलिस ने अभी तक नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। हालांकि मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि कनियाड़ी गांव में पकड़ा गया सीमेंट सरकारी सप्लाई का है, जिसे मिलीभगत से तस्करी कर निजी इस्तेमाल के लिए पहुंचाया गया था। प्रारंभिक जांच में यह सीमेंट एक सरकारी निर्माण एजेंसी से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन जांच अभी जारी है। 250 बैग सीमेंट जिस ट्रक में आया उसका चालक उधमपुर का रहने वाला है। वहीं सीमेंट जिस परिसर में उतारा गया, उसका मालिक रसूखदार बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- एयर मार्शल अमित देव: हमारे पास एक दिन संपूर्ण कश्मीर होगा, फिलहाल पीओके पर कब्जे की योजना नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी सीमेंट की तस्करी मामले में कई और लोगों के नाम आ सकते हैं। इसे लेकर पुलिस अन्य लोगों की पहचान करने में जुट गई है। एसएसपी कठुआ रमेश चंद्र कोतवाल ने बताया कि मामले में ट्रक चालक और जिस व्यक्ति के परिसर में सीमेंट को उतारा जा रहा था, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 250 से अधिक सीमेंट बैग कठुआ पुलिस ने बरामद किया था। जिसके बाद उधमपुर निवासी ट्रक चालक जो ट्रक का मालिक भी है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। सीमेंट पंजाब से लाया गया था। ट्रक जहां अनलोड किया जा रहा था, उस परिसर के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें