कश्मीर के बारामुला में एक महिला ने स्वास्थ्य कर्मियों से बदसलूकी की, महिला स्वास्थ्य कर्मी को थप्पड़ भी मारा। महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कोरोना कर्फ्यू में ढील में मिलने के बाद कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी के धाम में यात्रियों की संख्या में इजाफा होने लगा है। पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें...
घाटी में नदी, पहाड़ और जंगली इलाकों से जाकर स्वास्थ्य कर्मी लोगों को टीका लगा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें यह सुनिश्चित कर रही हैं कि कोई भी बिना टीके के रह न जाए। इसी बीच बारामुला जिले में सोमवार को ऐसी घटना हुई, जिसमें एक महिला ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही पांच प्रमुख खबरें...
विज्ञापन
कोरोना से जंग में कश्मीर घाटी के दूरदराज और दुर्गम इलाकों में जाकर स्वास्थ्य कर्मी लोगों को टीका लगा रहे हैं। इसके लिए कई स्थानों पर लोग स्वास्थ्य कर्मियों का स्वागत कर रहे हैं। इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ बदसलूकी की सारी हदें पार कर दीं। महिला के परिजन और मौके पर मौजूद अधिकारी उसे समझाते रहे पर उसने किसी की भी बात न मानी। बार-बार वह महिला कर्मियों को अपमानित कर रही थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
जम्मू-कश्मीर में कोरोना के मामलों में कमी और कर्फ्यू में मिल रही ढील का असर माता वैष्णो देवी की यात्रा पर भी देखने को मिल रहा है। शनिवार और रविवार को यात्रा का आंकड़ा करीब 13 हजार के करीब पहुंच गया। इससे कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। इसके साथ ही धर्मनगरी सहित भवन व यात्रा मार्ग में रौनक लौट आई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
कोरोना महामारी से बचाव के लिए एकमात्र विकल्प बताई जा रही वैक्सीन को लेकर भ्रांतियां और हिचकिचाहट भी हैं। लेकिन सौ से ज्यादा वसंत देख चुके बुजुर्गों का उत्साह सारी शंकाएं दूर कर देता है। जम्मू संभाग में उधमपुर जिले के दूरदराज डुडू ब्लॉक के गांव गार कटियास गांव की 120 वर्षीय ढोली देवी वैक्सीन की आइकन बन गई हैं। डोर टू डोर अभियान में जुटी चिकित्सा टीम जब ढोली देवी के घर पहुंची तो वयोवृद्ध ढोली देवी झट से टीका लगवाने के लिए तैयार हो गईं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
जम्मू-कश्मीर के विभाजन संबंधी सोशल मीडिया पर चल रहीं भड़काऊ पोस्टों पर सीआईडी की पूरी नजर है। इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि सीआईडी पल-पल की जानकारी सरकार को दे रही है कि कौन किस तरह की पोस्ट अपलोड कर रहा है। जरूरत पड़ने पर ऐसा करने वालों पर कार्रवाई भी जा सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अमेरिकी अधिकारियों और गूगल से आग्रह किया है कि वह पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के करीबी वहीद-उर-रहमान पारा द्वारा पाकिस्तान में बैठे आतंकी आकाओं से आदान-प्रदान की गई ई-मेल सामग्री को संरक्षित करने के साथ ही साझा भी करें। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
झारखंड के हजारीबाग कोर्ट में 2015 में गैंगस्टर हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने जम्मू के आरएस पुरा से गिरफ्तार किया है। जम्मू पुलिस की मदद से झारखंड पुलिस ने उधमपुर के रहने वाले आरोपी अवतार सिंह को दबोचा। आरोपी को पूछताछ और जांच के लिए रविवार को झारखंड ले जाया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...