फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकियों ने पार्षद के आवास पर बरसाईं गोलियां, बाहरी का ठप्पा हटा पर नहीं मिला कोई लाभ समेत पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Wed, 04 Aug 2021 04:48 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले में पार्षद आकिब रेंजू शाह के आवास पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। वहीं बाल्मीकि समाज पर अब बाहरी का ठप्पा तो जरूर नहीं रहा, लेकिन दो सालों में उन्हें कोई लाभ नहीं मिला। साथ ही जम्मू संभाग में कठुआ जिले के बसोहली के पुरथू के नज़दीक मंगलवार को भारतीय सेना का एक चॉपर क्रैश हुआ। चॉपर के पायलट और सह-पायलट का अभी तक कोई पता नहीं चला पाया है।
विज्ञापन
jammu kashmir top news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले में पार्षद आकिब रेंजू शाह के आवास पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। सूत्रों के मुताबिक दो आतंकी बाइक पर आए थे और उन्होंने पार्षद के घर पर फायरिंग की और भाग गए। इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ा दिया गया है। हालांकि अभी तक इस आतंकी हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.......

विज्ञापन


बाल्मीकि समाज पर अब बाहरी का ठप्पा तो जरूर नहीं रहा, लेकिन दो सालों में उन्हें कोई लाभ नहीं मिला। दो साल में लोगों के कामकाज निपटाने के लिए सिर्फ डोमिसाइल प्रमाण पत्र ही जारी हुए। विभागों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को अब तक पदोन्नति भी नहीं मिल पाई। यूटी बनने से पहले भी हालात ऐसे ही थे। अनुच्छेद 370 हटने और यूटी बनने के बाद बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलने का रास्ता साफ हुआ, लेकिन डोमिसाइल बनने के बाद भी युवाओं को नौकरी नहीं मिल पाई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.......

जम्मू संभाग में कठुआ जिले के बसोहली के पुरथू के नज़दीक मंगलवार को भारतीय सेना का एक चॉपर क्रैश हुआ। चॉपर के पायलट और सह-पायलट का अभी तक कोई पता नहीं चला पाया है। भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना के एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर के दो लापता पायलटों की तलाशी में अभियान बुधवार सुबह फिर से शुरू कर दिया गया है। भारतीय नौसेना के गोताखोर भी तलाशी अभियान में शामिल हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.......
विज्ञापन


अनुच्छेद 370 हटने से जम्मू-कश्मीर में रह रहा गोरखा समाज भी खुश है। वह भी अब डोमिसाइल का हकदार हो गया है। महाराजा के शासनकाल से राज्य में रह रहे गोरखा समाज के लोग तमाम सुविधाओं से वंचित था। उन्हें न यहां नौकरी का अधिकार था और न ही मताधिकार का। पहचान के लिए दरबदर थे। गोरखा समाज के लोगों का मानना है कि 370 से आजादी के बाद लगता है कि उनका भी इस राज्य में योगदान है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.......

कृषि विभाग के सौजन्य से मिलने वाली सुविधाओं को ऑनलाइन किया जाएगा। यह बात कृषि विभाग के निदेशक केके शर्मा ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर फॉर ऑनलाइन सर्विस मॉड्यूल की तैयारियों पर तालाब तिल्लो में बैठक के दौरान कही। बैठक में एकल खिड़की प्रणाली के माध्यम से कृषि और किसान कल्याण विभाग द्वारा दी जा रही विभिन्न सेवाओं के डिजिटलीकरण से संबंधित तौर-तरीकों पर चर्चा की गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.......
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें