फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: रैली के लिए युद्ध स्तर पर की तैयारी, मैदान में डाली 100 ट्रक रेत

Mon, 25 Oct 2021 11:54 AM IST
करिश्मा चिब संजीव दुबे, जम्मू

सार

मंडल, प्रशासन के अलावा नगर निगम के एक हजार कर्मचारी रात भर कार्य में जुटे रहे। मंडल व जिला प्रशासन के अलावा नगर निगम व अन्य संबंधित विभाग निर्देश मिलने पर सक्रिय हो गए और युद्ध स्तर पर मैदान को तैयार करने का काम किया गया।
विज्ञापन
जम्मू में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्री अमित शाह की जम्मू के भगवती नगर में ही रैली करने की इच्छा को पूरा करने के लिए प्रशासन ने युद्ध स्तर पर तैयारी कर असंभव को संभव कर दिखाया। रैली के दौरान गृह मंत्री ने रविवार को इसका उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि मैदान पर जलभराव की जब उन्हें जानकारी दी गई, तो उन्हें चिंता होने लगी, लेकिन माता वैष्णो देवी की कृपा से सब ठीक हो गया।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह सभागार में करीब 1600 लोगों के बैठने की ही क्षमता होने के चलते रात को मुख्य सचिव की तरफ से प्रशासन को जन रैली के लायक मैदान को तैयार करने के लिए कहा गया। मंडल व जिला प्रशासन के अलावा नगर निगम व अन्य संबंधित विभाग निर्देश मिलने पर सक्रिय हो गए और युद्ध स्तर पर मैदान को तैयार करने का काम किया गया।

पानी भरे हुए मैदान में रेत डालकर उसे चलने लायक बनाया गया। करीब 100 ट्रक रेत मैदान में डाली गई। इसके अलावा जनता के बैठने के लिए कुर्सियां व शेल्टर शेड का निर्माण भी रातों रात कर दिया गया। इस कार्य में नगर निगम के कर्मचारियों के अलावा मशीनरी का सबसे ज्यादा प्रयोग हुआ। मंडलायुक्त डा राघव लंगर के अलावा डीसी अंशुल गर्ग व नगर निगम की कमिश्नर अवनी लवासा भी रात भर कार्य का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अमित शाह की रैली स्थल की निगरानी में तैनात रहे दो हजार पुलिसकर्मी, चप्पे-चप्पे पर रहा कड़ा पहरा
विज्ञापन


मेयर चंद्र मोहन गुप्ता का कहना है कि नगर निगम के अलावा मंडल व जिला प्रशासन व अन्य संबंधित विभागों की कड़ी मेहनत की वजह से भगवती नगर मैदान जहां जलभराव था, वहां पर सफल रैली का आयोजन कुछ ही घंटो में करके दिखाकर प्रशासनिक सक्रियता का सबूत दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें