फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अमित शाह की रैली स्थल की निगरानी में तैनात रहे दो हजार पुलिसकर्मी, चप्पे-चप्पे पर रहा कड़ा पहरा

Mon, 25 Oct 2021 11:37 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

अमित शाह को लेकर जम्मू में कड़ा पहरा लगाया गया था। मुख्य सचिव का वाहन भी रैली स्थल से बाहर निकलते समय भीड़ में फंस गया। अन्य बड़े पुलिस और प्रशासनिक अफसर भी अपने वाहनों को निकालने के लिए जद्दहोजद करते नजर आए।
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह की रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्री अमित शाह की रैली और दौरे को लेकर रविवार दिनभर चप्पे चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। खासकर भगवती नगर रैली स्थल को लेकर पुलिस के 2 हजार जवान तैनात रहे। इसके अलावा नगरोटा और जम्मू के सतवारी में भी बड़े स्तर पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। अमित शाह नगरोटा में आईईटी कैंपस का उद्घाटन करने और सतवारी के डिग्याना स्थित गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचे। वहीं शहर का चौथा पुल भगवती नगर 4 घंटे तक आम वाहनों के लिए बंद रहा। सिर्फ रैली में जाने वाले लोगों को ही अनुमति दी गई।

विज्ञापन


डीजीपी दिलबाग सिंह, एडीजीपी मुकेश सिंह, एडीजीपी दानेश राणा, एसएसपी चंदन कोहली समेत तमाम बड़े पुलिस अफसर निजी तौर पर अमित शाह के साथ मौजूद रहे। वहीं शहर के सतवारी चौक, ग्रीन बेल्ट पार्क चौक, एशिया, वेयर हाउस चौक, भगवती नगर चौथे पुल पर तीन जगह मिलाकर कुल 7 जगहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, ताकि रैली तक जाने वाले हर एक व्यक्ति की गहनता से पूछताछ के बाद ही उसे जाने की अनुमति दी जाए। इसके अलावा शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहों खासकर बिक्रम चौक, ज्यूल चौक, डोगरा चौक, सतवारी चौकी, कुंजवानी चौक, अंबफला चौक आदि पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही।

यह भी पढ़ें- फारूक अब्दुल्ला बोले: पहली बार किसी राज्य के दर्जे को किया गया है कम, शांति के लिए भारत-पाक की हो बातचीत
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रैली खत्म होते ही सुरक्षा बंदोबस्त पस्त

जितनी कड़ी सुरक्षा रैली शुरू होने से पहले थी, उतनी ही रैली खत्म होने के बाद पस्त हो गई। रैली खत्म होने के बाद सभी तरफ से लोग बाहर निकलने लगे। जिनके आगे पुलिस की सुरक्षा दम तोड़ गई। यहां तक कि मुख्य सचिव का वाहन भी रैली स्थल से बाहर निकलते समय भीड़ में फंस गया। अन्य बड़े पुलिस और प्रशासनिक अफसर भी अपने वाहनों को निकालने के लिए जद्दहोजद करते नजर आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें