फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu-Kashmir: आतंकी की निशानदेही पर पुलिस ने दो ग्रेनेड बरामद किए, गूल क्षेत्र में पुलिस चौकी पर किया था हमला

Sat, 03 Sep 2022 08:12 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, श्रीनगर

सार

ग्रेनेड्स को जब्बार के जंगलों में छिपाकर रखा गया था, जिससे निकट भविष्य में उनका सुरक्षा बलों पर उपयोग किया जा सके। पुलिस ने बताया कि शौकत अली को गूल क्षेत्र में ग्रेनेड फेंकने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
जब्बार के जंगलों में दो ग्रेनेड बरामद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले की पुलिस ने गूल क्षेत्र में जब्बार के जंगलों से दो ग्रेनेड बरामद किए हैं। गूल क्षेत्र में हुए बम विस्फोट के मुख्य साजिशकर्ता शौकत अली लाइवाल ने इसकी निशानदेही की।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ग्रेनेड्स को जब्बार के जंगलों में छिपाकर रखा गया था, जिससे निकट भविष्य में उनका सुरक्षा बलों पर उपयोग किया जा सके। पुलिस ने बताया कि शौकत अली को गूल क्षेत्र में ग्रेनेड फेंकने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने खुलासा किया था कि उसने गूल क्षेत्र में जब्बार के जंगलों में दो ग्रेनेड छिपा रखे हैं।

इसके तुरंत बाद एक विशेष टीम गठित कर शौकत के साथ मौके पर भेजी गई और दो ग्रेनेड बरामद कर लिए गए। इस दौरान रामबन एसएसपी मोहिता शर्मा, एसडीपीओ गूल निहार रंजन, नायब तहसीलदार गूल नाजिर और गूल थाने के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दो अगस्त को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गूल थाना क्षेत्र में एक पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंक दिया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें