जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने पुलिस का सीसीटीएनएस गो लाइव और जेके ई-कॉप मोबाइल एप लांच किया। 222 थानों, 100 उच्च स्तरीय कार्यालय एप से जुड़े, हेल्पलाइन नंबर व दफ्तरों तक पहुंच आसान होगी।
जम्मू-कश्मीर में पुलिस की सेवाएं अब स्मार्ट मोबाइल फोन पर किसी भी समय ली जा सकेंगी। प्रदेश सरकार ने बहुप्रतीक्षित क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) परियोजना गो लाइव को शुरू कर दिया है। उपराज्यपाल ने बुधवार को गो लाइव के साथ पुलिस विभाग की मोबाइल एप जेके ई-कॉप को भी लांच कर दिया। आम आदमियों के अनुकूल इन सुविधाओं में 222 पुलिस थानों और 100 उच्च स्तरीय कार्यालयों को जोड़ा गया है।
विज्ञापन
मोबाइल के जरिये ही अब शिकायत दर्ज करवाने से लेकर आपात स्थिति में मदद, सूचना देने या फिर हाईवे समेत अन्य मार्गों के रियल टाइम ट्रैफिक की जानकारी ली जा सकेगी। गो लाइव और जेकेईकॉप में एक क्लिक पर पुलिस थानाें की लोकेशन, महत्वपूर्ण नंबर, शिकायत, आवेदन समेत अन्य सुविधाएं शामिल की गई हैं। उपराज्यपाल ने कहा कि यह जन अनुकूल सेवाएं हैं। इसमें पुलिस कर्मियों को तालमेल से काम करते हुए पुलिसिंग को प्रभावी बनाना होगा।
इससे पुलिस के कामकाज में व्यापक सुधार होगा, वहीं आम लोगाें को सुविधा होगी। विशेष डीजी क्राइम एके चौधरी ने सीसीटीएनएस परियोजना और जेके ई-कॉप मोबाइल एप के बारे में जानकारी दी। सीसीटीएनएस पुलिस स्टेशनों के कामकाज क ो स्वचालित करके कामकाज को नागरिक अनुकूल और अधिक पारदर्शी बनाएगा। उपराज्यपाल ने कहा कि मोबाइल एप को सभी तरह के फोन पर चलने लायक बनाने पर को कहा।
सिर्फ एक क्लिक
एप निकटतम पुलिस स्टेशन का पता लगाने के लिए वन क्लिक एक्सेस, संकट संदेश भेजने के लिए पैनिक बटन जैसी सुविधाएं प्रदान करता है। यह जनता को सभी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर प्रदान करेगा। नागरिक सेवाओं का लाभ उठाने के साथ दुर्घटना और यातायात उल्लंघन की रिपोर्ट की जा सकती है। जनता वास्तविक समय के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति, ई अपराध जागरूकता, पर्यटकों के लिए सुरक्षा, विदेशी पंजीकरण, यात्रा दिशा निर्देश, वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।