फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरबार की नई व्यवस्था के तहत नवंबर से जम्मू से कमान संभालेंगे उप राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। दरबार मूव की नई व्यवस्था के तहत प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में उप राज्यपाल का दरबार अगले महीने बंद हो जाएगा। हालांकि दरबार मूव के साथ जरूरत के आधार पर कर्मचारियों के अलावा उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, पुलिस महानिदेशक, मुख्य सचिव व प्रशासनिक सचिव नवंबर महीने से जम्मू से कामकाज संभालेंगे।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नई व्यवस्था के तहत पिछले एक साल से जम्मू व श्रीनगर दोनों जगहों पर नागरिक सचिवालय को पूरे साल सक्रिय रखा गया है और सुचारु रूप से सरकारी कामकाज हो रहा है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्य सचिव व कई प्रशासनिक सचिव, पुलिस महानिदेशक और आयोगों के कार्यालय बस दरबार मूव के तहत गर्मियों में श्रीनगर व सर्दियों में जम्मू मूव हो रहे हैं।
जम्मू में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का दरबार सजने में कुछ ही समय शेष रहने पर नागरिक सचिवालय से लेकर राजभवन में साज सज्जा व मरम्मत कार्य शुरू हो चुका है। उल्लेखनीय है कि उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के जम्मू से कामकाज की कमान संभालने के बाद नवंबर महीने से जम्मू में प्रशासनिक सक्रियता भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें