फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशन ने जीता पीरबाबा का दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। मट्टू गांव में वीरवार को चौथे नवरात्रि पर पीरबाबा के नाम पर दंगल कमेटी की तरफ से महादंगल करवाया गया। बड़ी माली का मुकाबला हरियाणा के पहलवान विकास सिंह और जम्मू-कश्मीर पुलिस के पहलवान रोशन के बीच हुआ, जिसे रोशन ने अपने नाम किया। इसके लिए उन्हें 31 हजार रुपये से सम्मानित किया गया। दंगल का दूसरा मुकाबला चांद पहलवान दिल्ली और परगवाल के संजय के बीच हुआ। इसे चांद पहलवान ने जीत लिया। इसके लिए उन्हें 21 हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया। तीसरा मुकाबला रतन सिंह पहलवान चंडीगढ़ और खौड़ के जानी पहलवान के बीच हुआ, जिसे रतन सिंह ने जीता। दंगल में हरियाणा के हिसार से आई दो महिला पहलवानों प्रीत और शीला के बीच भी मुकाबला हुआ। इस मौके पर अश्विनी चौधरी मटटू युवा प्रधान आम आदमी पार्टी जिला उत्तर ग्रामीण जम्मू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने दंगल कमेटी को 21 सौ रुपये दिए। इस अवसर पर गांव मटटू निवासी पूर्व पंच नारायण सिंह, आप नेता सुरजीत सिंह दानू, संदीप मट्टू, अवतार सिंह मट्टू, बिशन सिंह मजोत्रा, सूरम सिंह मट्टू, बिल्ला चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें