फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन से लौटे एमबीबीएस छात्र भारत में कर सकेंगे पढ़ाई पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। यूक्रेन युद्ध क्षेत्र से सकुशल जम्मू-कश्मीर लौटे एमबीबीएस के विद्यार्थियों को राहत का संकेत देते हुए उपराज्यपाल ने उन्हें भारत में अपनी पढ़ाई पूरी करने का भरोसा दिलाया है। केंद्र और जम्मू-कश्मीर सरकार इस दिशा में एक नीति पर काम कर रही है। कोशिश की जा रही है कि बीच में छोड़ी एमबीबीएस की पढ़ाई को सभी विद्यार्थी भारत में पूरी कर सकें। उपराज्यपाल ने यूक्रेन से लौटे जम्मू-कश्मीर के एमबीबीएस विद्यार्थियों से मुलाकात की।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा के सचिव अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में एमबीबीएस छात्रों के समूह ने उपराज्यपाल से मुलाकात में उन्हें युद्ध प्रभावित क्षेत्र से सकुशल निकालने के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। एक ज्ञापन के माध्यम से आपरेशन गंगा के सफल संचालन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की गई। छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि युद्ध क्षेत्र में उनके लिए विकट परिस्थितियां पैदा हो गई थीं, लेकिन सरकार ने एक सेतु का काम करके उन्हें उनके पैतृक स्थानों तक पहुंचाने के लिए अहम भूमिका निभाई। यूक्रेन में विभिन्न वर्षों से अध्ययन कर रहे एमबीबीएस विद्यार्थियों ने उपराज्यपाल से वहां की मौजूदा स्थिति के कारण अपने भविष्य के अध्ययन को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी उचित नीति लाए, जिससे वे भारत में अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। उपराज्यपाल ने कहा कि केंद्र सरकार यूक्रेन से लौटे एमबीबीएस विद्यार्थियों की समस्याओं और भविष्य को लेकर चिंतित है। इसके लिए एक बेहतर नीति लाने पर काम किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर से करीब 150 लोग यूक्रेन से लौटे हैं, जिसमें अधिकांश युवा वहां एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। इनमें कई अंतिम वर्ष के पाठ्यक्रम में शामिल थे। उपराज्यपाल से मिलने वाले एमबीबीएस विद्यार्थियों में साइमन जीत सिंह, अर्जुन गंडोत्रा, आर्यन दुबे, मुस्कान महाजन, ईशा शर्मा, चंदन सिंह राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें