फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट यूजी में प्रदेश स्तर पर मृदुल अग्रवाल पहले स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एमबीबीएस-बीडीएस में दाखिले के लिए नीट यूजी की जम्मू-कश्मीर व्यावसायिक प्रवेश परीक्षा बोर्ड (जेकेबोपी) ने सोमवार को अस्थायी (प्रोविजनल) मेरिट सूची जारी की। सूची में 4411 अभ्यर्थियों के नाम हैं। इसके अलावा 75 सैन्य जवानों व पूर्व सैनिकों के बच्चों का नाम सीडीपी कैटेगरी में है। केंद्र शासित प्रदेश स्तर पर मृदुल अग्रवाल पहले स्थान पर हैं। इनकी नीट रैकिंग 131 है। दूसरे स्थान पर दीक्षा महाजन और इजहान शब्बीर मीर तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से जारी सूची के अनुसार शाबिद अहमद तेली ने चौथा, मीर तौकीर जमशीद ने पांचवां, फाजिल गुलजार ने छठा, मोजिम मुश्ताक ने सातवां, आयमान खान ने आठवां, अंसब मूनीसा ने नौवां, सिद्धार्थ वर्मा ने 10वां और अब्दुल रउफ नाइकू ने 11वां स्थान प्राप्त किया है। अधिसूचना में बताया गया है कि चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन वरीयता तथा काउंसिलिंग फार्म जमा करने की तिथि अलग से जारी की जाएगी। इसके लिए मेरिट सूची में आने वाले अभ्यर्थियों को समय-समय पर ई मेल और मैसेज देखते रहना होगा। पंजीकरण करवा चुके जिन अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की कोई आपत्ति है तो वह 27 जनवरी तक बोर्ड कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
नीट पीजी कॉलेजों का आवंटन आज से
नीट पीजी के अभ्यर्थियों को कॉलेज का आवंटन 27 जनवरी तक किया जाएगा। ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। इसके लिए दो हजार रुपये का फीस ऑनलाइन जमा करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी रखें ध्यान
- 27 जनवरी तक व्यक्तिगत रूप से बोपी कार्यालय में दस्तावेज जमा न करने वालों के आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।
- बीएएमस, बीयूएमएस, बीपीटी के लिए अलग से काउंसिलिंग की जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें