फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 सुरंगों का पता लगाया, 6 घुसपैठिए मारे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बीएसएफ ने पिछले साल भारत-पाकिस्तान सीमा से घुसपैठ की कोशिश के दौरान छह घुसपैठियों को मार गिराया और तीन को पकड़ लिया। घुसपैठियों से चार एके-47 राइफल, सात एके-47 मैगजीन, एके की 339 गोलियां, 13 पिस्टल, 32 मैगजीन, 13 ग्रेनेड, 30 विस्फोटक उपकरण और 38 किलो नशा बरामद किया। इसके अलावा एक वायरलेस सेट, छह मोबाइल सेट, एक रेडियो रिसीवर, 13 डेटोनेटर, 15 डेटोनेटर फ्यूज और चार स्टिकी मॉब भी बरामद किए गए। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरंग रोधी अभियान चलाया, जिसमें दो सुरंगों का पता लगाया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों ने एक पाकिस्तानी व्यक्ति को भी मार गिराया, जो कठुआ सीमा से नशीले पदार्थों की तस्करी की कोशिश कर रहा था। उन्होंने बताया कि उसके पास से करीब 27 किलो नशीला पदार्थ जब्त किया गया।
उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने अखनूर से करीब 10.93 किलो नशीला पदार्थ और 2,75,000 रुपये की नकली भारतीय मुद्रा भी बरामद की है।
बीएसएफ के महानिरीक्षक डीके बूरा ने कहा कि बीएसएफ पूरी तरह से तैयार है और 2022 में चुनौतियों का सामना करने के लिए अपने संसाधनों को बढ़ाया है।
बीएसएफ जम्मू का फ्रंटियर मुख्यालय पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 192 किमी दूर है। नौशेरा, राजोरी और पुंछ सेक्टरों में भारतीय सेना के साथ नियंत्रण रेखा पर जवानों को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन

इस साल 4 किलो नशा और हथियार बरामद
2022 की शुरुआत में सैनिकों ने अरनिया सेक्टर में 4.950 किलो नशा, हथियार और गोला-बारूद की एक खेप बरामद की है। खेप में तीन एके राइफल, पांच मैगजीन, 4 पिस्टल, सात पिस्टल मैगजीन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें