फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड सेफ्टी एक्शन प्लान मंजूर, 10 करोड़ फंड जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सड़क हादसों को रोकने और सड़क सुरक्षा के प्रति आम लोगों और वाहन चालकों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदेश परिवहन विभाग ने 2021-22 के लिए रोड सेफ्टी एक्शन प्लान को मंजूरी दी है। विभाग ने इसके लिए 10 करोड़ 67 लाख रुपए का फंड भी जारी किया है। इस फंड के तहत सड़क सुरक्षा से जुड़े पांच विभिन्न बिंदुओं पर काम होगा। प्रदेश परिवहन आयुक्त हृदेश कुमार ने प्लान को मंजूरी दी और तय समय पर इस फंड का उपयोग करने को कहा है।
विज्ञापन

रेड सेफ्टी एक्शन प्लान के तहत 18.50 लाख रुपए की लागत से रोड एक्सीटेंड डाटा मैनेजमेंट सिस्टम (आरएडीएमएस) कंट्रोल रूम और कैबिन तैयार होगा। वहीं 128 लाख से 213 मोटरसाइकिल, 20 मोबाइल व्हीकल इंटरसेप्टर और 26 क्रेन खरीदी जाएंगी। 110 बाइक, 7 क्रेन और 3 व्हीकल इंटरसेप्टर पहले ही खरीदे जा चुके हैं। सड़क सुरक्षा उपायों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए हाईटेक बॉडी वार्न कैमरा 25.50 लाख रुपए से खरीदा जाएगा। 584 लाख रुपए की मदद से प्रदेश के सभी 20 जिलों के लिए एक-एक मोबाइल व्हीकल इंटरसेप्टर खरीदे जाएंगे। सड़क हादसा होने पर तीव्र कार्रवाई और आरएडीएमएस के लिए डाटा जुटाने के लिए 311 लाख रुपए से हर थाने के लिए एक कुल 213 मोटर साइकिल खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें