फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप-राज्यपाल ने कहा: कश्मीरी विस्थापितों को वापसी पर हर संभव मदद मिलेगी, पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही सरकार

Mon, 20 Sep 2021 01:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

उप-राज्यपाल ने कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर में सभी धार्मिक संस्थानों के आधुनिकीकरण में सहायता प्रदान करेगी। जम्मू-कश्मीर में शांति स्थापित करने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण को अपनाया जा रहा है।
विज्ञापन
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : @manojsinha_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि कश्मीरी विस्थापितों को उनकी मूल भूमि पर वापसी के लिए सरकार हर संभव मदद करेगी। सरकार जम्मू-कश्मीर में सभी धार्मिक संस्थानों के आधुनिकीकरण में सहायता प्रदान करेगी। जम्मू-कश्मीर में शांति स्थापित करने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण को अपनाया जा रहा है। मिशन यूथ के तहत युवाओं को जोड़ा जा रहा है। उप-राज्यपाल ने रविवार को राजभवन श्रीनगर में सिख समुदाय के एक शिष्टमंडल के साथ चर्चा में ये बातें कहीं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- मनोज सिन्हा की दो टूक: शांति की राह में रोड़ा बने तो सख्ती से निपटेगी सरकार, जानिए क्यों किया यूपी का जिक्र?

यूनाइटेड कश्मीरी सिख प्रोग्रेसिव फोरम के बैनर तले शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे चेयरमैन बलदेव सिंह रैना ने उप-राज्यपाल से समुदाय के मुद्दों पर चर्चा की। उप-राज्यपाल ने मांगों पर भरोसा दिलाया कि सरकार सुनियोजित तरीके से जम्मू-कश्मीर में पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- महबूबा के आरोप: तालिबान-ड्रोन और पाकिस्तान भाजपा के सियासी हथियार, योगी हैं नाकाम मुख्यमंत्री    

उप-राज्यपाल ने कहा कि सिख धर्म लोगों को एकता के सूत्र में बांधने का काम करता रहा है। स्वतंत्रता संग्राम में समुदाय के लोगों के सर्वोच्च बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने शिष्टमंडल के सदस्यों से समुदाय के युवाओं को यूटी प्रशासन द्वारा शुरू की गई मिशन यूथ की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का आग्रह किया। आरक्षण के मुद्दों पर केंद्र सरकार में संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी। इस दौरान उप-राज्यपाल को 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें