फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन मामले में आरोपी सरपंच को अग्रिम जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। तवी में अवैध खनन रोकने गए चट्ठा पुलिस चौकी के प्रभारी पर तलवार तानने वाले आरोपी सरपंच बलवीर सिंह गिरफ्तार होने से पहले ही छूट गया। बताया जा रहा है कि सरपंच ने अग्रिम जमानत ले ली। हालांकि पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज किया है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन

बीते दिनों चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश रोशन खनन रोकने के लिए टीम के साथ तवी में गए थे। यहां वह खनन में शामिल जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त करने लगे, लेकिन तभी सरपंच बलवीर सिंह अपने भाई और अन्य लोगों के साथ वहां पहुंच गए और इंस्पेक्टर को धमकी दी कि वह जेसीबी को नहीं ले जा सकते। इस पर दोनों में बहस हुई और सरपंच ने इंस्पेक्टर पर तलवार तान दी। पुलिस ने केस दर्ज किया था, लेकिन आरोपी ने कोर्ट से गिरफ्तारी से पहले ही जमानत ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें