फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहनीय जन सेवाओं के लिए 9 अधिकारियों को एलजी अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के विभिन्न विभागों में ईमानदारी और सराहनीय जन सेवाओं के लिए नौ अधिकारियों को लेफ्टिनेंट गवर्नस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इन अधिकारियों को स्वर्ण पदक, 51 हजार नकद और प्रमाणपत्र देकर दिया जाएगा। इनमें दो आईएएस, तीन केएएस, दो डॉक्टर और अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट गवर्नस अवार्ड पाने वालों में प्रमुख सचिव आवासीय व शहरी विकास विभाग आईएएस धीरज गुप्ता, सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव आईएएस मनोज कुमार द्विवेदी, खाद्य, जन आपूर्ति व उपभोक्ता मामले विभाग के आयुक्त सचिव जेकेएएस जुबेर अहमद, आबकारी आयुक्त जेएंडके जेकेएएस राहुल शर्मा, जम्मू-कश्मीर ऊर्जा विकास एजेंसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेकेएएस बबीला रकवाल, प्रबंध निदेशक जेपीडीसीएल ईआर गुरमीत सिंह, सुप्रिंटेंडिंग इंजीनियर जल शक्ति ईआर आफाक शौकत, चेस्ट डिजीज अस्पताल जम्मू के अधीक्षक डॉ. राजेश्वर शर्मा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी बडगाम डॉ. तजामुल हुसैन खान शामिल हैं। सीडी अस्पताल जम्मू के अधीक्षक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि कोविड की दोनों लहरों के दौरान उन्होंने संक्रमित मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं देने के लिए उचित प्रयास किए। संक्रमण के पीक पर होने के कारण वह कई दिनों तक अपने घरवालों से दूर रहे। उन्हें घर पर 82 वर्षीय मां की सेहत की चिंता भी थी, लेकिन वह मरीजों की सेवा में जुटे रहे। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वह मरीजों को उचित चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए उचित प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें