फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: आतंकवाद पर प्रहार जारी, उप-राज्यपाल ने रखी यात्री निवास की आधारशिला समेत प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Fri, 06 Aug 2021 05:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

राजोरी जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में अभी तक दो आतंकियों का खात्मा किया चुका है। सांबा में ड्रोन के जरिए फेंके गए हथियार बरामद हुए हैं। उधर, उप-राज्यपाल ने पंथा चौक श्रीनगर में श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के कार्यालय सह यात्री निवास की आधारशिला रखी। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के राजोरी जिले में थानामंडी क्षेत्र में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। अभी तक दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। मुठभेड़ में मारे गए और अन्य घिरे हुए आतंकी दक्षिण कश्मीर से राजोरी पहुंचे थे। इस आतंकी समूह में दो विदेशी आतंकियों के होने की भी आशंका है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

साजिश नाकाम: सांबा में ड्रोन से गिराए गए हथियार बरामद, इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाल रही सेना और पुलिस
जम्मू संभाग के सांबा जिले में शुक्रवार को बब्बर नाले से दो पिस्टल, पांच मैग्जीन और कारतूस बरामद हुए हैं।  इलाके की घेराबंदी कर पुलिस और सेना के जवान तलाशी अभियान चला रहे हैं। गुरुवार देर रात इसी इलाके में ड्रोन की गतिविधि देखी गई थी। आशंका जताई जा रही है कि उसी के जरिए ये हथियार गिराए गए हैं। जिन्हें आतंकियों तक पहुंचाना था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

धर्म से अर्थ को मिलेगा बल: जम्मू-कश्मीर को मजबूत करने में जुटी सरकार, उप-राज्यपाल ने रखी यात्री निवास की आधारशिला
श्री अमरनाथ के भक्तों को सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करने के एक अन्य प्रयास में उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने पंथा चौक श्रीनगर में श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के कार्यालय सह यात्री निवास की आधारशिला रखी। यह यात्री निवास 18 महीने की अवधि में 25 कनाल भूमि पर बनाया जाएगा। जोकि सर्वश्रेष्ठ सुविधाओं से लैस होगा। इसके साथ ही 3000 से अधिक तीर्थयात्री इसमें ठहर सकेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: बलिदान देने वालों के नाम पर होंगी सड़कें और स्कूल, अमृत महोत्सव की तैयारियां तेज
जम्मू-कश्मीर में आजादी के अमृत महोत्सव पर 75 सड़कों और 75 स्कूलों का नाम उन बहादुरों के नाम पर रखा जाएगा, जिन्होंने देश की मिट्टी के लिए अपने प्राण न्योछार कर दिए। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने बुधवार को राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारियों को जांचा। जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव डॉ अरुण कुमार मेहता ने बैठक में हिस्सा लिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अनुच्छेद-370 से मुक्ति के दो साल: नई औद्योगिक क्रांति से विदेशी कंपनियों ने भी दिखाया रुझान, पढ़ें खास खबर
अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर में औद्योगिक क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत हुई है। कोरोना और अन्य दूसरी परिस्थितियों के कारण जनवरी 2021 से औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियों को लाया गया। वर्तमान में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के पास देशभर से 22 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आ चुके हैं, जिसके बाद अब विदेशी कंपनियों ने भी जम्मू-कश्मीर में निवेश का रुझान दिखाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें