फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पकड़े गए घुसपैठियों से घंटों पूछताछ, मुठभेड़ के दौरान एक साथी के अलग होने का खुलासा

Sat, 03 Jun 2023 09:57 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,पुंछ

सार

करमाड़ा क्षेत्र में घुसपैठ का प्रयास कर रहे संदिग्धों पर सुरक्षाबलों ने गोलीबारी की थी। इस दौरान तीन आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। एक आतंकी गोलीबारी में घायल हो गया था।
 
विज्ञापन
एलओसी पर तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ में स्टेट इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) ने पुंछ थाने में बंद तीन घुसपैठियों से पूछताछ की। यह दो दिन पहले नियंत्रण रेखा पर करमाड़ा क्षेत्र में हथियारों, विस्फोटक और नशीली वस्तुओं के साथ दबोचे गए थे। सूत्रों के अनुसार एसआईए ने इनसे नारको टेरेरिज्म, नियंत्रण रेखा के पार बैठे आकाओं के बारे में पता लगाने का प्रयास किया।

विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए आतंकियों के साथ इनका एक और भी साथी था जो गोलीबारी के बीच अलग हो गया। उसने नियंत्रण रेखा पार की है या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। इन तीनों से दोबारा पूछताछ होगी। बता दें कि जम्मू से पांच सदस्यीय एसआईए की टीम एक इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी की अगुवाई में पुंछ पहुंची थी।

यहां टीम ने सर्वप्रथम पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। दोपहर बाद थाने में कई घंटे तक करमाड़ा में नियंत्रण रेखा से दबोचे आतंकियों से पूछताछ की। एसआईए कुछ महीनों में पीएसए के अंतर्गत जेल में बंद नारको टेरेरिस्ट रफी लाला से कई बार पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन


दो दिन पहले करमाड़ा क्षेत्र में घुसपैठ का प्रयास करते संदिग्धों पर सुरक्षाबलों ने गोलीबारी की थी। इस दौरान तीन आतंकियों को दबोचा था। एक आतंकी गोलीबारी में घायल हो गया था।

इस घुसपैठ के समय चार स्थानीय और दो पाकिस्तानी आतंकी नियंत्रण रेखा पर मौजूद थे। गोलीबारी के बीच पाकिस्तानी आतंकी बच कर पाकिस्तानी कब्जे वाले क्षेत्र में भाग निकले थे। जबकि चार में से तीन स्थानीय आतंकी ही सुरक्षाबलों के हाथ लगे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें