फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी मुठभेड़: बच्चा निकला सच्चा...छात्र ने कहा था चार बंदूकधारी हैं, पहले झूठ का था संदेह, अब ड्रोन से तलाश

Sat, 03 Jun 2023 09:43 AM IST
विमल शर्मा रवि वर्मा, राजोरी

सार

राजोरी में जिस आतंकवादी को सेना ने मार गिराया है उसके साथ दो या तीन और आतंकवादी होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि ये दस्सल गुजरा के आसपास के जंगली इलाकों में छुपे हो सकते हैं। इनकी तलाश लगातार जारी है। 
विज्ञापन
राजोरी में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी में चार बंदूकधारी देखे जाने की सूचना देने वाला बच्चा सच्चा निकला। इस छात्र ने पहले तीन संदिग्ध बताए थे फिर चार बताए। बयान बदलने से सुरक्षाबलों और पुलिस को झूठ बोलने का शक हुआ था मगर राजोरी शहर से सटे दस्सल गुजरा के जंगल में शुक्रवार की सुबह एक आतंकवादी को ढेर करने के बाद सुरक्षाबलों ने ड्रोन और कुत्तों के साथ गहन तलाशी अभियान छेड़ दिया जो देर शाम तक जारी था। 

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस आतंकवादी को सेना ने मार गिराया है उसके साथ दो या तीन और आतंकवादी होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि ये दस्सल गुजरा के आसपास के जंगली इलाकों में छुपे हो सकते हैं। इनको ढेर करने के लिए सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी पार्टी, पैरा कमांडो और सीआरपीएफ प्रयासरत है।

अभियान अब दस्सल गुजरा से सटे दस्सल जट्टां, दस्सल लोहारा,  दस्सल पठाना, पलुलिया,  मनकोट,  ठंडी कसी, मुबारख पुरा, हिरा दा क्षेत्र आदि इलाकों तक पहुंच गया है। संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबल लोगों के घरों को भी खंगाल रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा मंजाकोट के साथ-साथ थन्नामंडी के जंगल में भी तलाशी अभियान जारी है। बता दें कि दस्सल के उक्त जंगली इलाके मंजाकोट और थन्नामंडी के जंगलों से जाकर मिलते हैं और आतंकियों के इन जंगलों में छिपने से इंकार नहीं किया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो जंगलों में छिपे आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। तलाशी में कुत्तों के अलावा ड्रोन की मदद भी ली रही है। 

दस्सल में दहशत, स्कूल नहीं जा पाए बच्चे

दस्सल गांव में एनकाउंटर के बाद से दहशत का माहौल है। न बच्चे स्कूल जा पाए और न ही लोग घर से बाहर काम के लिए निकले। सरपंच केवल शर्मा ने बताया कि आधी रात को गोलियों की आवाज सुनने के बाद से ही पूरे गांव में दहशत थी।

जब सुबह करीब 5:30 बजे सूचना मिली कि एक आतंकवादी को मौत के घाट उतार दिया है और पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घर रखा है, तो डर के मारे लोग घर में दुबक गए। हालांकि बाद में प्रशासन ने एहतियात के तौर पर दस्सल के आसपास के सभी स्कूलों, बीएड कॉलेज और पैरामेडिकल कॉलेज में छुट्टी कर दी।

कामकाज के लिए शहर जाने वाले भी छुट्टी पर ही रहे। सरपंच ने बताया कि दो से तीन आतंकवादियों के जंगलों में छुपे होने की सूचना से लोगों में डर बरकरार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें