फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: राहुल गांधी की सजा के मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुंह पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Fri, 24 Mar 2023 03:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

विकार रसूल ने कहा कि कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। कोर्ट की लड़ाई कोर्ट में लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी के साथ एकजुटता से खड़े हैं।
विज्ञापन
Congress Protest in Jammu - फोटो : निखिल मेहता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को जम्मू शहर में राहुल गांधी की सजा के मामले में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल के नेतृत्व में पार्टी ने नेताओं ने मुहं पर काली पट्टी बांध कर विरोध जताया।

विज्ञापन


विकार रसूल ने कहा कि कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। कोर्ट की लड़ाई कोर्ट में लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी के साथ एकजुटता से खड़े हैं। सत्ता दल भाजपा की तरफ से उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। पहले एजेंसियों की माध्यम से ऐसा करने का प्रयास किया गया। 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह सड़क से संसद तक भाजपा की जन विरोधी नीतियों की पोल खोल रहे हैं। इसी से बौखलाहट में आकर उनके खिलाफ साजिश रची जा रही हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता के मुद्दों के लिए आवाज उठाते रहेंगे। 
विज्ञापन




ये भी पढ़ें-  Sports in J&K: जम्मू कश्मीर में पांच ओलंपिक खेलों में कोच नहीं, 216 मैदानों का जिम्मा 52 कोच के हवाले

उधर, शुक्रवार को राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त कर दी गई है। इससे पहले गुरुवार को सूरत कोर्ट ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी। लोकसभा सचिवालय की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। बता दें कि मानहानि के मामले में सूरत की अदालत ने गुरुवार को ही राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी। राहुल गांधी पर 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी का आरोप लगा था। जिसके खिलाफ राहुल के खिलाफ गुजरात भाजपा के विधायक पूर्णेश मोदी ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- GMC Jammu: एक चूहे ने कबाड़ कर दी एक करोड़ की डीआर एक्सरे मशीन, अब मरीजों को करना पड़ रहा घंटों इंतजार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें