फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: शाह की रैली ऐतिहासिक बनाने में एक लाख लोगों की भीड़ जुटाएगी भाजपा

Thu, 21 Oct 2021 03:56 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

भगवती नगर में मंडलायुक्त और डीसी ने रैली स्थल का दौरा किया। उन्होंने अमित शाह की रैली के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृहमंत्री अमित शाह की 24 अक्तूबर को जम्मू के भगवती नगर मैदान में होने जा रही महारैली में भाजपा एक लाख लोगों की भीड़ जुटाएगी। अनुच्छेद 370 व 35ए की समाप्ति के बाद जम्मू-कश्मीर में शाह की पहली रैली को कामयाब बनाने के लिए भाजपा ने पूरा जोर लगा दिया है।

विज्ञापन


जम्मू जिले के अलावा सांबा, कठुआ, उधमपुर, रियासी से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और भाजपा समर्थकों को भगवती नगर ग्राउंड में लाने की तैयारी नेताओं को सौंपी है। इसके अलावा अन्य जिलों से भी कार्यकर्ताओं बुलाया जा रहा है। रैली मैदान को खचाखच भरने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना व अन्य पदाधिकारी दिन भर कई कई बैठकें कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- उपराज्यपाल मनोज सिन्हा: जम्मू-कश्मीर की धरती से आतंकवाद की समाप्ति तक चैन से नहीं बैठेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


रैना का कहना है कि कम से कम एक लाख भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक गृह मंत्री के स्वागत व उनका भाषण सुनने के लिए एकत्रित होंगे। बुधवार को मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर और डीसी अंशुल गर्ग ने भगवती नगर ग्राउंड का दौरा कर रैली के दौरान सुरक्षा और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें