फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu-Kashmir: दौरे के आखिरी दिन सैनिकों के साथ रात्रि भोज करेंगे शाह, रात भी यहीं गुजारेंगे

Mon, 25 Oct 2021 03:41 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

तीन दिन के लिए जम्मू-कश्मीर गए गृहमंत्री अमित शाह के दौरे का आज आखिरी दिन है। सोमवार को उन्होंने गांदरबल स्थित खीर भवानी मंदिर में माथा टेका। फिर श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया। अब वह सीआरपीएफ कैंप में सैनिकों के साथ रात्रि भोज करेंगे।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर दौरे के तीसरे और आखिरी दिन पुलवामा जिले के लेथपोरा में सीआरपीएफ कैंप का दौरा करेंगे। जहां पर वह सैनिकों के साथ शिविर में रात्रि भोज करेंगे और वहीं शिविर में रात को विश्राम भी करेंगे।

विज्ञापन


अमित शाह ने खीर भवानी मंदिर में जाकर की पूजा-अर्चना
इससे पहले, गृहमंत्री अमित शाह ने अपने तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन सोमवार को खीर भवानी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता की आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा भी लगाई। इस मौके पर उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे। उनके इस दौरे के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।


यह भी पढ़ें- jammu-kashmir: अमित शाह ने मंच से हटवाई सुरक्षा के लिए लगी बुलेट प्रूफ ग्लास शील्ड,कहा- अपने दिल से सभी लोग डर निकाल दीजिए

विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर में जनसभा को किया संबोधित
जम्मू-कश्मीर में तीन दिन के दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को आखिरी दिन श्रीनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पांच अगस्त के बाद  कर्फ्यू न लगाते और इंटरनेट बंद नहीं करते तो कश्मीर का युवा ही मरता। कश्मीर के युवाओं को गुमराह किया जाता है। कश्मीर की जनता का भी उतना ही अधिकार है जितना हमारा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें